लीबिया: 73 अवैध प्रवासियों को डूबने से बचाया गया, 2 शव बरामद
Image Credit: Twitter@ANI
लीबिया की नौसेना ने पश्चिमी तट से 73 अवैध प्रवासियों को बचाने का दावा किया है। तटरक्षक बल के एक गश्ती दल को गराबुल्ली शहर के तट से करीब 14 किलोमीटर दूर बिना इंजन वाली एक टूटी हुई रबड़ की नाव मिली। उस नाव से आठ बच्चों समेत कुल 73 अवैध प्रवासियों को बचा लिया गया। वहीं इस दौरान एक महिला और एक बच्चे का शव भी बरामद किया गया।