2 साल में 27 सीरीज, 72 टेस्ट मैच जिसके बाद मिलेगा विश्व टेस्ट चैम्पियन देश
Image Credit: Shortpedia
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत 1 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज से होगी। इस चैम्पियनशिप में शीर्ष नौ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं। चैम्पियनशिप में दो साल में कुल 27 सीरीज में 72 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का फाइनल लॉर्ड्स में जून 2021 में होगा। चैम्पियनशिप टेस्ट क्रिकेट में एक नई जान फूंकेगा।