ओडिशा में करीब 40 जानें निगल गया "फानी", PM ने किया 1000 करोड़ की मदद का ऐलान
Image Credit: Shortpedia
चक्रवाती तूफान "फानी" से ओडिशा में करीब 40 जानें गईं। वहीं आज PM ने ओडिशा का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा- तूफान के दौरान नवीन पटनायकजी ने अच्छा काम किया और ओडिशा के लोगों ने भी समझदारी और बहादुरी दिखाई। इस कारण कम जनहानि हुई। मैंने नुकसान का आकलन किया। केंद्र हर कदम पर ओडिशा के साथ है। 1000 करोड़ की तत्काल मदद का ऐलान किया जा रहा है।