यूक्रेन के होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, 10 घायल
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन के पोर्ट सिटी शहर में एक होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 10 लोगों के घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की ये घटना शहर के टोक्यो स्टार होटल में शनिवार तड़के हुई। एहतियात के तौर पर 150 लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।