एडिलेड: भारत ने दी कंगारुओं को मात, 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट
Image Credit: Times Now
एडिलेड ओवल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। आपको बता दें भारत ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले आखिरी बार भारत को 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में जीत मिली थी। वहीं एडिलेड ओवल की बात करें, तो भारत को 15 साल बाद यहां जीत मिली है। आखिरी बार एडिलेड में भारत ने 2003 में टेस्ट मैच जीता था।