साध्वी प्रज्ञा पर 72 घंटे का बैन, अब मंदिरों में गा रही भजन
Image Credit: Shortpedia
EC के बैन लगाने के बावजूद BJP लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज भोपाल के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। जहां उन्होंने भजन गायन भी किया। गौरतलब है कि EC ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगाया है। मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर हालिया विवादित बयान दिया था।