डोप टेस्ट में फंसे क्रिकेटर अहमद शहजाद, PCB ने लगाया बैन
Image Credit: Sky Sports
पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद को प्रतिबंधित दवा लेने के चलते PCB ने 4 महिने के लिए बैन कर दिया है। बता दें कि शहजाद पर ये प्रतिबंध 10 जुलाई 2018 से लागू हुआ है, जो 11 नवंबर 2018 को खत्म होगा। वहीं शहजाद ने अपनी गलती मानते हुए बोर्ड को सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अनजाने में दवाई ले ली थी। मई में 5 टीमों के वनडे टूर्नामेंट के दौरान शहजाद का यूरिन सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच में वो प्रतिबंधित दवा लेने के दोषी पाए गए थे।