अजिंक्य रहाणे बने पिता, पत्नी राधिका ने दिया बेटी को जन्म, भज्जी ने दी बधाई
Image Credit: Twitter
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे पिता बने। रहाणे की पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया। इसका खुलासा हरभजन सिंह ने ट्विटर पर रहाणे को बधाई देते हुए किया है। हाल ही में रहाणे ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर पत्नी राधिका के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। रहाणे ने पत्नी राधिका के 'गोद भराई रस्म' की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो मराठी वेशभूषा में नजर आ रही थीं।