Amazon ने OnePlus 6T खरीदने पर इस व्यक्ति को दिए 600 Gifts
Image Credit: OnePlus
E-Commerce कंपनी Amazon और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus की पार्टनरशिप को 4 साल हो गए हैं। जिसके उपलक्ष्य में Amazon.in ने OnePlus के सहयोग से ‘OnePlus Lucky Star’ कैंपेन की शुरुआत की थी। जिसके तहत दिल्ली के शंशाक शेखर को OnePlus 6T खरीदने पर कंपनी ने 600 गिफ्ट्स दिए हैं। इनमें लैपटॉप, गेमिंग कंसोल, लार्ज अप्लायंसेस, फर्नीचर, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, खेल उपकरण, किचन और घर के सामान और यहां तक कि स्टेशनरी भी शामिल है।