बिग बाज़ार को खरीदेगी Amazon! किशोर बियानी बेच रहे हैं हिस्सेदारी: रिपोर्ट
Image Credit: Money Control
बिग बाज़ार को खरीदने की तैयारी में है अमेजन। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही किशोर बियानी अपने हिस्से का शेयर बेच सकते हैं। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है। अमेजन भारत की प्रमुख रिटेल कंपनी बिग बाजार में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। बता दें अमेजन ने लगभग 2 महीने पहले आदित्य बिड़ला रिटेल से मोर सुपरमार्केट्स में हिस्सेदारी खरीदी थी। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी भी कंपनी ने इसपर बयान नहीं दिए हैं।