संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते रायडू की गेंदबाजी बैन, 14 दिन में देना था बॉलिंग टेस्ट
Image Credit: Shortpedia
ICC ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से अंबाती रायडू को निलंबित कर दिया है। अंबाती रायडू को संदिग्ध एक्शन के चलते 14 दिन में टेस्ट देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। अब ICC के 4.2 क्लॉज के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। बता दें ये निलंबन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका गेंदबाजी एक्शन दोबारा टेस्ट नहीं किया जाता और वो लीगल एक्शन से गेंदबाजी का प्रदर्शन नहीं करते हैं।