पाकिस्तान अपने ही राष्ट्रीय पशु का करा रहा शिकार, इस युवक ने दिए रिकॉर्ड 1 लाख 10 हजार डॉलर
Image Credit: Wikimedia Commons
पाकिस्तान में एक अमेरिकी शख्स ने देश के राष्ट्रीय पशु मारखोर (जंगली प्रजाति का बकरा) के शिकार के लिए रिकॉर्ड कीमत अदा की। देश के उत्तरी गिलगिट-बालटिस्तान इलाके में मारखोर के शिकार के लिए अमेरिकी शख्स ने 1, 10,000 डॉलर की कीमत परमिट शुल्क के तौर पर अदा की। पाकिस्तान में शिकार के परमिट के लिए यह अब तक दी गई सबसे बड़ी रकम है। ट्रोफी हंटिंग सीजन 2018-19 में अब तक देश और विदेश के शिकारियों ने 50 जंगली जानवरों का शिकार हुआ है।