अनिल कपूर ने पहली फिल्म का फोटो शेयर कर स्ट्रगल के दिनों को किया याद
Image Credit: Twitter
बॉलीवड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी पहली फिल्म 'वो सात दिन' का फोटो ट्विटर पर शेयर किया। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ''वो फिल्म जिसने अनिल कपूर के करियर को रफ्तार दी। बता दें अनिल कपूर की पहली फिल्म वो सात दिन साल 1983 में रिलीज हुई थी जो बड़ी हिट साबित हुई थी। ये फिल्म उन्हें बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल के बाद मिली थी।