कुंबले सुलझाएंगे वर्ल्ड कप फाइनल का सुपर ओवर विवाद, ICC ने दी जिम्मेदारी
Image Credit: Shortpedia
अनिल कुंबले की अगुवाई वाली ICC क्रिकेट समिति अगली बैठक में विश्व कप फाइनल 2019 से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी। बैठक में बाउंड्री से जीत का निर्धारण करने का विवादास्पद नियम भी शामिल है। लार्ड्स पर 14 जुलाई को फाइनल में न्यूजीलैंड ने कम बाउंड्री होने पर विश्व कप खिताब इंग्लैंड को गंवा दिया था। जिसके बाद मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने ICC के इस नियम को गलत बताया।