अनुपम खेर की मिस्ट्री थ्रिलर One Day का ट्रेलर रिलीज
Image Credit: YouTube
अनुपम खेर की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'वन डे' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर है। फिल्म में ईशा गुप्ता पुलिस अफसर हैं। ट्रेलर की शुरुआत में कहा गया "न्याय के बिना हिम्मत की कोई कीमत नहीं होती।" अनुपम एक रिटायर्ड जज बने। 01:53 मिनट के ट्रेलर में कई रहस्यमई अपहरणों की बात होती है। फिल्म में रेट्रो स्टाइल टाइटल ट्रैक भी दर्शकों को पसंद आ रहा है।