अर्चना ने 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु की अर्चना एस ने 59वीं राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अर्चना ने 23 .39 सेकंड का समय निकालकर तमिलनाडु की वी रेवती को हराया। तमिलनाडु की धन लक्ष्मी को कांस्य पदक मिला। पुरूषों की 5000 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के जी लक्ष्मणन और महिला वर्ग में पारूल चौधरी ने बाजी मारी। यह विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है।