गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म, तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल
Image Credit: Shortpedia
अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने आज एक बेटे को जन्म दिया। इस दौरान अर्जुन के साथ उनकी दोनों बेटियां भी स्पॉट हुईं। ये दोनों बेटियां उनकी एक्स-वाइफ मेहर जेसिया से हैं। 28 मई 2018 को दोनों ने शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। बता दें गैब्रिएला-अर्जुन की तरफ से शादी को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।