दूसरे वनडे के लिए एडिलेड पहुंची भारतीय टीम, नेट अभ्यास में जमकर बहेगा पसीना
Image Credit: Twitter@ANI
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जायेगा. इसके लिए भारतीय टीम रविवार को यहां पहुंची. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का दूसरा वनडे 15 जनवरी को खेलना है. इस मैच से पहले सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे. सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद कोहली ने कहा था कि उनकी टीम कमियों पर काम करेगी. लिहाजा अब नेट्स में कोहली के साथ टीम के सभी खिलाड़ी पसीना बहायेंगे