टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में नंबर 2 पर पहुंचा ये ऑस्ट्रेलियाई
Image Credit: Shortpedia
39 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लींजर टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे। उन्होंने लंदन में जारी टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में ये उपलब्धि हासिल की। ये उनका टी-20 में 8वां शतक है। वो गेल से पीछे हैं, जिनके नाम टी-20 क्रिकेट में 21 शतक हैं। बता दें क्लींजर ने ग्लूसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए केन्ट के खिलाफ 65 गेंदों पर 102 रन बनाए।