गिरिराज सिंह बोले- आजम को तो हम रामपुर आकर बताएंगे कौन हैं बजरंगबली...
Image Credit: Shortpedia
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- आजम खान ने भगवान का अपमान किया, रामपुर जाकर आजम खान को बताएंगे कि हनुमान क्या हैं। गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां ने रामपुर रैली में कहा था- अली भी हमारे हैं और बजरंग बली भी हमारे हैं। हम कहते हैं बजरंग-अली, जालिमों की ले लो बली।