Bank Of Maharashtra ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बंद की 51 शाखाएं
Image Credit: gradeup.co
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बैंकिंग क्षेत्र में लागत कटौती के उपायों पर अमल करते हुए अपनी 51 शाखाओं को बंद करने की घोषणा की है। बैंक के पुणे मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये सारी शाखाएं शहरी क्षेत्रों में हैं, जिन्हें बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है। इन शाखाओं को अलाभकारी घोषित किया गया है। जिन 51 शाखाओं को बंद किया गया है, उनका विलय पास की शाखाओं में किया गया है। किसी सरकारी बैंक द्वारा महाराष्ट्र में उठाया गया ये पहला कदम है।