ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI दे रही 20-20 लाख का बोनस, सब खुश
Image Credit: Shortpedia
आस्ट्रेलिया में भारत द्वारा पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर BCCI ने सीनियर चयन समिति के हर सदस्य को 20 लाख रू. नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। जबकि 3 मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी। अब BCCI ने तय किया है कि 5 सदस्यीय चयन समिति के हर सदस्य को 20 लाख रू. बोनस दिया जायेगा। बता दें चयन समिति में अध्यक्ष एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी, जतिन परांजपे, गगन खोड़ा और संदीप सिंह हैं।