बीसीसीआई का खुलासा, भारतीय महिला क्रिकेटर को मिला मैच फिक्सिंग का ऑफर
Image Credit: Shortpedia
भारत की एक महिला क्रिकेटर को मैच फिक्सिंग का ऑफर दिया गया। ये ऑफर उसे फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज से पहले दिया गया था। दरअसल, बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस संबंध में बेंगलुरू में राकेश बाफना और जितेंद्र कोठारी नामक दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तब ये मामला खुलकर सामने आया है। महिला क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आया।