इस वजह से साल 2018 भारतीय फुटबॉल टीम के लिए रहा बेहद खास
Image Credit: Shortpedia
2 बार के विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना के लिए ये साल खराब रहा। वहीं अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को हराकर भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम के लिए साल 2018 शानदार रहा। भारतीय फुटबॉल की बात करें, तो टीम ने अगस्त में स्पेन के वेलेंसिया में कोटिफ कप के मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। अर्जेंटीना के खिलाफ इस जीत से फुटबॉल की दुनिया में भारत का मान बढ़ा। साथ ही युवा खिलाड़ियों के लिए दुनिया की बेहतरीन टीमों के साथ खेलने का मौका दिलाया था।