'भारत' का 'स्लो मोशन' रिलीज, सर्कस में सलमान-दिशा का रोमांस
Image Credit: YouTube
'भारत' के ट्रेलर के बाद आज पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हुआ। गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी। गाना इरशाद कामिल ने लिखा। म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया और नक्श अजीज और श्रेषा घोषाल ने गाया है। इस गाने में पहली बार सलमान खान और दिशा पाटनी एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। गाने में सलमान सर्कस में मौत का कुंआ में स्टंट करते दिखे।