BB12 से आज क्रिकेट जगत में मचेगी खलबली, श्रीसंत करेंगे मैच फिक्सिंग का खुलासा
Image Credit: Shortpedia
Bigg Boss 12 के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि दीपिका और रोमिल के सामने श्रीसंत खुद पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों का खुलासा कर रहे हैं। इस दौरान श्रीसंत बता रहे हैं कि उन पर 10 लाख रु. लेकर मैच फिक्सिंग के जो आरोप लगे हैं, वो एकदम अलग है। दीपिका और रोमिल को ये सब बताते हुए श्रीसंत काफी भावुक हो गए और रोने लगे। आज का एपिसोड इस वजह से धमाकेदार रहेगा। श्रीसंत लगातार अपनी क्रिकेट लाइफ को लेकर सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं।