23 मई के बाद 'दीदी' का जाना तय, सरकार बनते ही लाएंगे नागरिकता संशोधन और NRC बिल- शाह
Image Credit: Shortpedia
अमित शाह पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने में कोई कमी बाकी नहीं रहने देना चाहते। जिसके लिए वो धुआंधार रैली कर रहे हैं। आज पूर्वी मिदनापुर में शाह बोले- ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल के अंदर लोकतंत्र का गाला घोटने का काम किया। चुनाव में हिंसा फैलाने का काम किया। 23 तारीख के बाद ममता दीदी का जाना तय है। BJP सरकार बनते ही नागरिकता संसोधन और NRC बिल लाएंगे।