BJP की वेबसाइट पर हैकर्स का हमला, यूपी, दिल्ली की साइट भी डाउन
Image Credit: www.bjp.org
BJP की वेबसाइट खुलने में तकनीकी दिक्कत सामने आ रही है। कुछ देर पहले BJP की मेन साइट पर क्लिक करने के बाद Error मैसेज दिखा और साइट खुल नहीं रही थी। हालांकि अभी जो मेन साइट पर मैसेज आ रहा है, उसमें साइट पर We'll be back soon लिखा आ रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं चल रही है कि पार्टी की वेबसाइट हैक हो गई है। वहीं मेन साइट के अलावा UP की up.bjp.org और दिल्ली की delhi.bjp.org साइट भी डाउन चल रही है।