रोहिंग्या संकट के चलते कनाडा ने ली आंग सांग सू की से मानद नागरिकता वापस
Image Credit: StarsUnfolded
कनाडा ने रोहिंग्या संकट के चलते म्यांमार की नेता आंग सांग सू को दी गई मानद नागरिकता वापस ले ली है। सू की को साल 2007 में ये सम्मान दिया गया था। कनाडाई विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। सू की ने हमेशा लोकतंत्र का समर्थन किया है, रोहिंग्या संकट के चलते उनकी छवि काफी खराब हुई है। सू की को नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें कि म्यांमार की सेना पर रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ एक अभियान चलाने के आरोप लगे हैं।