जाने-माने वकील आनंद ग्रोवर और उनके NGO 'लॉयर्स कलेक्टिव' के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मामला
Image Credit: Shortpedia
CBI ने FEMA नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जाने-माने वकील आनंद ग्रोवर और उनके NGO ‘लॉयर्स कलेक्टिव’ के खिलाफ मामला दर्ज किया। एजेंसी ने गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि NGO ने करीब 1 करोड़ रुपये की विदेशी मदद हासिल करने में नियमों का उल्लंघन किया। ग्रोवर SC की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के पति हैं। NGO के खिलाफ SC में भी जनहित याचिका दाखिल है।