सियासी सरगर्मियां: नायडू की राहुल से मुलाकात, माया-अखिलेश से भी मिलेंगे आज
Image Credit: Twitter@ANI
लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं होगा। शायद इसी को देखते हुए TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। उसके बाद वो मायावती से मिलेंगे। नायडू ने कल अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की। चंद्रबाबू नायडू आज NCP चीफ शरद यादव से भी मिले।