धोखाधड़ी मामले में गौतम गंभीर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Image Credit: Shortpedia
धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने गौतम गंभीर और एक अन्य के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। 50 फ्लैट के खरीददारों ने ये आरोप लगाकर शिकायत की है कि गंभीर ने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किए, लेकिन अबतक फ्लैट नहीं मिले। बता दे तब गंभीर रूद्र बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त परियोजना के डायरेक्टर और ब्रांड एंबेसडर थे।