आज से घर, कार, LPG गैस खरीदना हुआ सस्ता
Image Credit: Shortpedia
आज से नए महीने की शुरुआत के साथ ही घर, कार और एलपीजी गैस खरीदना सस्ता हुआ। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये घटकर 574.50 रुपये हुई। HDFC के होम लोन की ब्याज दरों में 0.10% की गिरावट हुई। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में 0.05 से लेकर 0.20% तक की कटौती की। SBI की IMPS सर्विस फ्री हुई। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर GST दर 12% से घटकर 5% हुई।