सीएम योगी ने अयोध्या में किया भगवान राम की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
Image Credit: Twitter@ANI
UP CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। भगवान श्रीराम की ये प्रतिमा लकड़ी की बनी हुई है। इसको बनाने में तीन साल से अधिक का समय लगा है। इसे अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। इसे कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स और क्राफ्ट इंपोरियम से करीब 35 लाख रुपये में खरीदा गया है।