बच्चों को खेलने नहीं देते थे, अब स्पोर्ट्स में पैसा आने से लगाव बढ़ा - कपिल देव
Image Credit: Dainik Jagran
एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भारत में खेलों पर चर्चा करते हुए कहा कि- हम देखने में यकीन रखते है, खेलने में नहीं। इतना ही नहीं पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि- माता-पिता ही नहीं चाहते की उनका बच्चा खिलाड़ी बने, स्पोर्ट्स में पैसा आने से अब लोगों का लगाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमें ज्यादा मेडल चाहिए तो हमें अपनी सोच भी बदलनी होगी। इस खास चर्चा में कपिल के साथ पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन भी थे।