अमेरिकी अंतरिक्ष क्षमताओं के चुनौती दे रहे हैं चीन और रूस: पेंटागन
Image Credit: Shortpedia
पेंटागन ने भारत को उन 9 देशों और 1 अंतरराष्ट्रीय संगठन में शामिल किया है, जो खुद से अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित कर सकते हैं। जबकि पेंटागन के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष क्षमताओं को 2 वैश्विक शक्तियां (रूस और चीन) संभावित तौर पर चुनौतियां दे रही हैं। दरअसल रूस और चीन की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं से अमेरिका घबराया हुआ है। पेंटागन की रिपोर्ट में चीन और रूस को अंतरिक्ष प्रणालियों को बाधित, नष्ट करने की क्षमता रखने वाले देश बताया गया है।