किर्गियोस की हार, अंपायर को दी गाली, तोड़ा रैकेट, लगा 80 लाख रुपये का जुर्माना
Image Credit: Shortpedia
सिनसिनाटी ओपन में आस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर निक किर्गियोस पर खराब व्यवहार के चलते 80 लाख रुपए का जुर्माना लगा। किर्गियोस रूसी प्लेयर कारेन खाचानोव से हार गए थे। इसपर उन्होंने अंपायर फर्गुस मर्फी को गाली दी, कारेन से हाथ नहीं मिलाया और अंपायर की अनुमति के बिना कोर्ट के बाहर चले गए। किर्गियोस ने चेयर अंपायर की ओर थूका भी। उन्हें दो रैकेट तोड़ते हुए देखा गया। अब एटीपी किर्गियोस पर बैन लगा सकता है।