Indian Idol के मंच पर पहुंचते ही WWE रेसलर मैट हार्डी ने Contestant से मिलाए सुर, वीडियो वायरल
Image Credit: The Indian Express
WWE रेसलर मैट हार्डी इन दिनों भारत दौरे पर हैं और भारत भ्रमण कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में WWE India के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया हैं, जिसमें हार्डी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर कंटेस्टेंट के साथ सुर मिलाते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में हार्डी ने जिस तरह से सुर मिलाए हैं उसे सुनकर शायद ही कोई उनका नाम भूल पाए, लेकिन इंडियन आइडल के मंच पर WWE रेसलर को सुरों के मामले में कड़ी टक्कर मिली है।