कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, नाम दिया गया 'जन आवाज'
Image Credit: Twitter@ANI
कांग्रेस ने आज अपना चुनावी मेनिफेस्टो 'जन आवाज घोषणापत्र' जारी किया। मेनिफेस्टो की टैगलाइन 'हम निभाएंगे' दी गई है। इस मौके पर मनमोहन सिंह, सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। घोषणापत्र में तीन तलाक कानून रद्द करने का ऐलान, 22 लाख युवाओं को नौकरियां देने का वादा, 20% गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये देना का वादा, राफेल सौदे की जांच समेत कई क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए वादे किए गए हैं।