CBI चीफ को हटाने के चलते कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन शुरू, बढ़ी सुरक्षा
Image Credit: ANI
राहुल गांधी ने कल रात एक ट्वीट कर PM पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने CBI चीफ को असंवैधानिक तरीक़े से हटाया है। जिसके चलते वो आज दिल्ली में CBI दफ्तर के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी का प्रदर्शन शुरू हो गया है। कई विपक्षी पार्टियां इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रही हैं। लखनऊ में प्रदर्शन के साथ अब बेंगलुरु में भी CBI दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।