स्मिथ और वॉर्नर से हट सकता है बैन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान
Image Credit: Daily Express
बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का 1 साल का बैन अब हट सकता है। इसके संकेत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान के जरिए दिए हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन राबर्ट्स ने कहा कि बोर्ड आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ की स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर लगे गेंद से छेड़छाड़ के बैन को हटाने की मांग पर विचार करेगा। बता दें आस्ट्रेलियाई टीम के खराब प्रदर्शन के चलते शायद ये कदम उठाया जा रहा है।