काशी में धोती-कुर्ता पहन मैदान में उतरे क्रिकेटर, संस्कृत में कॉमेंट्री
Image Credit: Social Media
देश में एक जगह अनोखा क्रिकेट मैच देखने को मिला। जहां क्रिकेटर्स ने धोती-कुर्ते में चौके-छक्के जड़े और संस्कृत में इस मैच की कमेंट्री हुई। दरअसल वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्रार्थ महाविद्यालय की हीरक जयंती के अवसर पर संस्कृत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहनकर मैदान पर उतरे। क्रिकेट प्रतियोगिता में कॉमेंट्री भी संस्कृत में हुई। जोकि धोती-कुर्ते के इस मैच की USP भी रही।