चैंपियन्स लीग में CSKA मास्को ने रोमांचक मैच में रियल मैड्रिड को हराया
Image Credit: The18
चैंपियंस लीग के मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड को चैंपियन्स लीग में सीएसकेए मास्को के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड भी गोल करने में नाकाम रहा और उसने वेलेंसिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। आपको बता दें कि बायर्न म्यूनिख को भी अजाक्स ने बराबरी पर रोका लेकिन पेप गुआर्डियालो की मैनचेस्टर सिटी के लिये ये दिन अच्छा रहा। उसने होफनहीम को 2-1 से हराया। युवेंटस ने भी पाउलो डाइबाला की हैट्रिक से आसान जीत दर्ज की।