ओडिशा: "फोनी" के बाद का नजारा, 41 मौत; 50,000 करोड़ का नुकसान, 1.5 करोड़ लोग प्रभावित
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा में "फोनी" तूफान चले जाने के बाद चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए। तूफान में 41 लोगों की मौत हुई, हजारों पशुओं को नुकसान हुआ, 50,000 करोड़ का नुकसान राज्य को हुआ, भुवनेश्वर और पुरी में बिजली ठप्प हुई, खाने की आपूर्ति भी सुचारू नहीं है, कई जगहों से खाना चोरी हुआ, करीब 5 लाख घर और 6,700 अस्पतालों को नुकसान पहुंचा। तूफान से 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।