Google में था वायरस, ढुढ़ निकालने पर इस भारतीय को मिला ये गिफ्ट
Image Credit: Shortpedia
देहरादून के ट्रांजिट कैंप के 24 वर्षीय साइबर एक्सपर्ट सत्यम रस्तोगी ने सर्च इंजन गूगल में गलती निकालकर अपना लोहा मनवाया है। गूगल की सिक्योरिटी टीम की तरफ से उन्हें 500 डॉलर की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। बता दें वेब एप्लीकेशन सिक्योरिटी रिसर्च व हैकर सत्यम ने 20 दिसंबर को गूगल की साइट में फेमबीट में CSRF नामक वायरस ढूंढा। जिसके बाद गूगल को उन्होंने मेल कर ये जानकारी दी। बदले में गूगल ने गलती मानते हुए उन्हें 500 डॉलर दिए।