बंगाल में समझौते के बाद फैसला, दिल्ली में काम पर लौटे AIIMS के डॉक्टर
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल में हड़ताली डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई बातचीत के बाद डॉक्टरों ने ये फैसला लिया। इसका असर अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दिल्ली में भी डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। AIIMS के डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। सभी सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।