आंध्र प्रदेश: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के घर 'प्रजा वेदिका' पर आधी रात चली JCB, देखें तस्वीरें
Image Credit: Twitter@ANI
आंध्र प्रदेश के अमरावती में बने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आवास 'प्रजा वेदिका' को तोड़ने की प्रक्रिया आधी रात शुरू हुई। इस बिल्डिंग में नायडू अधिकारियों, पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करने के अलावा जनता दरबार लगाते थे। मौके पर सैकड़ों TDP कार्यकर्ता मौजूद हैं। विरोध के बीच 1 JCB, 6 ट्रक और 30 मजदूर बिल्डिंग को तोड़ रहे हैं। जगन मोहन रेड्डी सरकार की इस कार्रवाई को TDP ने बदले की कार्रवाई कहा।