15 दिनों के सैन्य प्रशिक्षण के बाद जीवा और साक्षी के पास वापस लौटे धोनी, लेह में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
Image Credit: Shortpedia
एमएस धोनी शनिवार को जम्मू-कश्मीर में प्रादेशिक सेना की 15 दिनों की ट्रेनिंग करके दिल्ली लौट आए। धोनी 30 जुलाई को प्रादेशिक सेना की 106 टीए बटालियन के साथ जुड़े थे। लेह में बच्चों के साथ खेलते धोनी की तस्वीर चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर की। धोनी ने जवानों के साथ समय बिताया, पेट्रोलिंग भी की। वे उरी और अनंतनाग भी गए। वहीं बेटी जीवा और पत्नी साक्षी ने रांची लौटने पर धोनी का स्वागत किया।