आतंकियों के गढ़ दक्षिण कश्मीर में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे धोनी
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आतंकियों का गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर में जवानों के साथ ऑपरेशनल ड्यूटी करते और पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। रक्षा मंत्रालय और सैन्य प्रशासन ने उन्हें कश्मीर में सेना के साथ सक्रिय ड्यूटी निभाने की अनुमति दे दी है। वह इसी माह 31 जुलाई को कश्मीर में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। वह यहां लगभग 15 दिनों तक रहेंगे।