न्यूजीलैंड दौरे पर गए धोनी तोड़ देंगे सचिन का ये रिकॉर्ड !
Image Credit: Shortpedia
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे 37 साल के धोनी ने 3 वनडे पारियों में दो बार नाबाद रहकर 193 रन बनाए थे। अगर उनकी यही फॉर्म कायम रही, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर वनडे में सर्वाधिक रन बनाकर वो सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। बता दें कि सचिन ने कीवियों के खिलाफ उसके घर में 18 पारियों में 38.35 की औसत से सर्वाधिक 652 रन बनाए थे।